ATM  Room  मे  AC  क्यो  लगे  होते है  ?

जब भी कभी आप गर्मियों के मौसम में एटीएम से पैसे निकालने गए होंगे तो आप सभी एटीएम रूम में से बाहर निकलने का मन नहीं करता होगा क्योंकि उसने ऐसी लगी होने की वजह से वह कमरा ठंडा रहता है लेकिन एटीएम रूम में ऐसी ना तो हमारे लिए लगाया जाता है ना ही उसमें बैठे गार्ड के लिए
लगाया जाता है l



बल्कि ऐसी एटीएम रूम में मशीनों के लिए लगाया जाता है पहले आपको बता दे कि ऐसी न सिर्फ ठंडक देता है बल्कि यह हवा में नमी को भी कंट्रोल करता है आपने देखा होगा कि जब हमें गर्मी लगती है तो हम कितने परेशान हो जाते हैं इसी तरह इलेक्ट्रोनिक उपकरण में चलते चलते इलेक्ट्रिक करंट और डेटा ट्रांसमिशनक वजह से गर्मी पैदा होती हैं और जिस वजह से ये जादादेर तक ठीक से काम नहीं कर पाते हैं और इसी वजह सेउस रूम में पैदा हुई गर्मी कों बाहर निकालना जरूरी हो जाता है l


एसा ही आपने देखा होगा कि कम्प्यूटर और लैपटॉप में एक पंखा लगा होता है जो इस के अंदर की गर्मी को बाहर निकालता रहता है ताकि ज्यादा गर्म होकर इसके अंदर के पार्ट्स को ज्यादा नुकसान न पहुंचे।




एटीएम भी सर्वर से जुड़ा रहता है और जिस वजह से इसमें डेटा ट्रांसमिशन होता रहता है और इसके अंदर के पार्ट्स गर्म होते रहते हैं । इसको ओवरहीटिंग से रोकने और अन्दर की गर्माहट को बाहर निकालने के लिए एटीएम रूम में एसी का इश्तमाल किया जाता है और साथ ही यह वातावरण की नमी को भी कंट्रोल करता है।
तो इसी वजह से एटीएम रूम में एसी का इस्तमाल किया जाता है