साँप अपनी जीभ बार- बार बाहर क्यो निकलता है ?
वैसे तो अक्सर ही सांप को देखते ही सभी की सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाती है और आपने भी अपने जीवन में साँप तो जरूर देेेखा होंगा और इतना तो जरूर जानते होंगे कि सांप अपनी जीभ बार - बार बाहर निकलता रहता है। तो क्या आपने कभी सोचा है कि साँप अपनी जीभ बार- बार बाहर क्यो निकालता है ? तो चलिए इसके पीछा के कारण को समजते हैं ।
साँप अपने भोजन के लिए छोटे मोटे जीवों जैसे कि मेंढक, चूहों आदि पर निर्भर रहता है और इन जीवों का शिकार करने के लिए उसे उनकी लोकेशन और मोशन को सेंस करना जरूरी होता है। साँप की देखने और सुनने की क्षमता कमजोर होती है इसलिए साँप अपने शिकार की दिशा को पहचानने के लिए अपनी नाक और जीभ का ज्वाइंट इस्तमाल करता है
साँप के जीभ पर स्वाद ग्रंथियों के अतरिक्त सेंस गलैंडभी होता है और यह उसके आस पास के गंध को पहचानने के काम आता है और इसका दूसरा कारण यह है की साँप अपने जीभ को बार-बार हवा में बाहर निकालता है
जिससे कि वह अपने शिकार को बेहतर ढंग से पहचान सके और उस तक पहुंच सके इसके अलावा जीव विजानिक के अनुसार साँप और उसकी प्रजाति के अन्य जीव अपनी जीभ की सहायता से सुंगने का काम करते हैं जिससे की वो अपने आस पास के माहौल का पता लगा सके और यह उनको शिकार करने में और उसका शिकार होने से बचाने में मदद करता हैं और यही कारण है कि साँप अपनी जीभ बार- बार बाहर निकालता है।



0 टिप्पणियाँ